Pre D.El.Ed (BSTC) 2026 जैसा कि आप सभी को विदित है कि अभी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं होने वाली हैं तो इस समय परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों के सामने बड़ा प्रश्न यह होता हैं कि अब आगे क्या…? 12 वीं के बाद आगे क्या करे…? कि भविष्य में यह उनका बेहतरीन कदम हो।12वीं के बाद अगर विद्यार्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो उनके लिए इससे सुनहरा अवसर और कोई नहीं हो सकता क्योंकि शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए न्यूनतम योग्यता D.El.Ed (diploma in elementary education) या B.Ed होना अनिवार्य हैं ऐसे में आप B.Ed करते हैं तो उसके लिए आपको 12वीं के बाद स्नातक की डिग्री करनी होगी तत्पश्चात 2वर्ष की B.Ed की डिग्री करनी होगी इसके बाद ही आप शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के योग्य होंगे इन सब में आपको 4-5 वर्ष का समय लगेगा और 12th के बाद आप D.El.Ed करते हैं तो यह 2 वर्ष का डिप्लोमा होती हैं और इसके बाद अध्यापक भर्ती परीक्षा leval -1( कक्षा 1-5) के लिए आप योग्य हो जाएंगे।D.El.Ed करने का प्रोसेसइस डिग्री के लिए सीटो का निर्धारण पहले ही हों जाता हैं उन्हीं सीटों के लिए Pre D.El.Ed (BSTC) 2026 की परीक्षा होती हैं जिसके आधार पर ही Diet collage आवंटित होती हैं
Pre D.El.Ed(BSTC) 2026
इसके फॉर्म भर गए हैं जिसकी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 थी। Pre D.El.Ed की परीक्षा इस बार लगभग 6 – 6.50 लाख फॉर्म भरे जाने का अनुमान है तथा इसमें 26 हजार सीटें निर्धारित हैं और इन्हीं सीटों पर वर्धमान महाविद्यालय द्वारा परिक्षा आयोजित की जाएगी।Pre D.El.Ed परिक्षा तिथि।।exam date Pre D.El.Edपरीक्षा अप्रैल या मई महीने में होने की संभावनाएं हैं पहले परीक्षा मार्च अप्रैल में होने की संभावना थी लेकिन परीक्षा फॉर्म की अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी इसलिए अनुमान है कि परीक्षा अप्रैल या मई में ही होगी
BSTC 2026 रणनीती।।12th पास वालों का कैसे होगा चयन।। Exam startegi of BSTC 2026
प्रिय अभ्यर्थियों वैसे तो आप सभी जानते ही हैं कि इस परीक्षा में 12th के विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य डिग्री धारी लोग भी BSTC कर के शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं इस कारण इस परीक्षा में प्रतियोगिता अधिक देखने को मिलती हैं साथ ही इसकी मेरिट भी अच्छे लेवल की रहती हैं तो इसके लिए आपको केवल किस्मत के भरोसे पर न रहकर अच्छी रणनीति बनाकर मेहनत करनी चाहिए और BSTC करनी चाहिए
Exam पैटर्न Pre D.El.Ed (BSTC) 2026।। bstc syllabus
इस परीक्षा के लिए 600 अंकों की परीक्षा होगी और इसमें टोटल 200 प्रश्न आयेंगे जो सभी 4 भागो में विभाजित होंगे 1.राजस्थान सामान्य ज्ञान(इसमें राजस्थान के भूगोल, इतिहास & कला संस्कृति, राजस्थान की राजव्यवस्था से संबंधित) के 50 प्रश्न होंगे।2. शिक्षण अभिरुचि से संबंधित 50 प्रश्न होंगे जिसमें शिक्षकों के व्यवहार से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे3.रीजनिंग से संबंधित होगे 50 प्रश्न। रीजनिंग के प्रश्नों के आधार पर बच्चे के मेंटल एप्टीट्यूड की जांच की जाती हैं4.कोई भी 2 विषय हिंदी,अंग्रेजी और संस्कृत में से इन दो विषयों का चयन करना होगा जिनसे 50 प्रश्न पूछे जाएंगेप्रत्येक प्रश्न 3 नो. का होगा इस आधार पर सभी 200 प्रश्न 600 अंकों के होंगे
Pre D.El.Ed (BSTC) 2026 की अच्छी रणनीति क्या हो?
समय की कमी को देखते हुए पढ़ने से जरूरी है पढ़ाई की रणनीति अगर आपकी रणनीति मजबूत है तो आप किसी भी परीक्षा को पास कर सकते हैं इसके लिए आप हमारी इस रणनीति को फॉलो कर सकते हैं
- इसके लिए आपको पुराने पेपर को आधार मान कर तैयारी शुरू करनी चाहिए ।अगर आप BSTC 2009 से 2025 तक हुए सभी वर्षों के पुराने पेपर देखना चाहते हैं तो कमेंट करे, कमेंट करने पर इसी वेबसाइट पर पेपर अपलोड कर दिए जाएंगे
- राजस्थान सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, शिक्षण अभिरुचि की सामान्य समझ विकसित करे और कोई भी दो विषय अच्छे से तैयार कर ले। Bstc के पैटर्न के अनुसार इन चारों भागों से 50-50 प्रश्न आयेंगे
- अभी तक अपने 12th class तक जो कुछ पढ़ा है उसी को रिवीजन करे। 6th -12 th तक NCERT और राजस्थान बोर्ड की पुस्तकों को अच्छे से पढ़े
Pre BSTC(D.El.Ed) की क्या रहेगी मेरिट?
पिछले वर्ष की मेरिट देखी जाए तो 600 में से 425 के आस पास रही हैं इस आधार पर यह अनुमान है कि इस बार भी सामान्य की संभावित मेरिट 440 के आस पास रहेगी।
Pre BSTC(D.El.Ed) क्या होता हैं?
Pre BSTC, D.El.Ed( diploma in elementary education) में कॉलेज आवंटन के लिए होने वाली परिक्षा होती हैं इसके बारे में हमने पूरे ब्लॉग में जानकारी दी हैं
Pre BSTC(D.El.Ed) result
इस परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा होने के बाद निर्धारित दिनांक को ही जारी होगा।परिणाम सबसे पहले जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो कर ले सबसे पहले जानकारी यही पर दी जाएगी
Comment