Gujarat Titans vs Punjab Kings 2026
काले बादलों से ढका हुआ आसमान हल्की-हल्की बूंदों की फुहार और तेज चलती हवाएं मानो प्रकृति खुद इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बनाने पर तुली हो। इसी रोमांचक माहौल में आईपीएल 2026 में पहली बार आमने-सामने थी गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स। दो ऐसी टीमें जिनके पास अनुभव, ताकत और जुनून की कोई कमी नहीं थी। स्टेडियम में बैठे दर्शकों की धड़कनें तेज थी और हर एक गेंद, हर एक रन जैसे कहानी का नया मोड़ बन रहा था।
टॉस का सिक्का उछला और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस सैयद ने उसे जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला सिर्फ एक रणनीति नहीं था बल्कि मौसम और पिच को पढ़ने की समझदारी का नतीजा था। आसमान में छाए बादल और पिच की सुस्ती इस बात का इशारा कर रही थी कि बल्लेबाजों के लिए यह राह आसान नहीं होने वाली। गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही थी और हर शॉट खेलने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही थी ।

गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनिंग करने उतरे सई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल। शुरुआत में ही यह साफ दिखने लगा कि पिच बल्लेबाजों के खिलाफ है। सई सुदर्शन ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए लेकिन वो कभी भी पूरी तरह सहज नजर नहीं आए। दूसरी तरफ शुभमन गिल जिनसे हमेशा बड़ी पारी की उम्मीद की जाती है। आज फिर संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 27 गेंदों पर 39 रन तो बनाए लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो आत्मविश्वास और फ्लो नजर नहीं आया जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है।
पहली विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए जोस बटलर जिन्होंने गिल के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी जरूर बनी लेकिन पिच की सुस्ती ने उनके इरादों को खुलकर सामने नहीं आने दिया। बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए एक संभली हुई पारी लेकिन वो आक्रामक अंदाज नहीं दिख पाया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उनके आउट होते ही गुजरात की पारी एक बार फिर धीमी पड़ गई। इसके बाद आए ग्लेन फिलिप्स जिन्होंने 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर थोड़ी तेजी लाने की कोशिश की। लेकिन वह भी इस मुश्किल पिच के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके। सुंदर ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए और शाहरुख खान सिर्फ छह गेंदों पर चार रन ही बना पाए।
दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने इस पिच का शानदार इस्तेमाल किया।
उन्होंने ना सिर्फ सही लाइन और लेंथ रखी बल्कि बल्लेबाजों को बांधकर रखने की कला भी बखूबी दिखाई। मार्को जमसन ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। विजय कुमार ने तो जैसे कहर ही बरपा दिया। चार ओवर में 34 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए और गुजरात की पारी की कमर तोड़ दी। युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को उलझाए रखा। चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए और अपनी स्लो गेंदों से खेल की रफ्तार को पूरी तरह कंट्रोल किया।

आखिरकार 20 ओवरों में गुजरात टाइटंस ने छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। एक ऐसा स्कोर जो इस पिच पर ठीक-ठाक जरूर था लेकिन मैच जिताने के लिए शायद थोड़ा कम। अब बारी थी पंजाब किंग्स की जिनके सामने 163 रन का लक्ष्य था। यह लक्ष्य कागज पर आसान जरूर लग रहा था लेकिन मौसम, पिच और गुजरात के गेंदबाजों को देखते हुए यह भी किसी परीक्षा से कम नहीं था।
तेज हवाओं की सरगोशियों के बीच जब आसमान अब भी बादलों की चादर ओढ़े हुए था और हल्की-हल्की बूंदे मैदान को छू कर जैसे इस मुकाबले में अपना रंग घोल रही थी। तब पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी। प्रियांश आर्य जिनसे एक तेज और आक्रामक शुरुआत की उम्मीद थी वो सिर्फ आठ गेंदों पर सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक ऐसा झटका जिसने पल भर के लिए पंजाब किंग्स के खेमे में सन्नाटा भर दिया और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के चेहरों पर उम्मीद की हल्की सी मुस्कान ला दी।

तीसरे नंबर पर मैदान में कदम रखा कूपर कनौली ने और उनके आते ही जैसे मैच की रफ्तार बदल गई। प्रभास सिमरन सिंह जो पहले से क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने कनोली के साथ मिलकर एक ऐसी साझेदारी की शुरुआत की जिसने ना सिर्फ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की लय बिगाड़ी बल्कि पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने जैसे अपने इरादे साफ कर दिए। पावर प्ले के ओवरों में ही दोनों ने आक्रामकता का ऐसा रंग बिखेरा कि गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। हर ओवर के साथ रन तेजी से बढ़ते गए और मैदान के हर कोने में चौको की गूंज सुनाई देने लगी।
मोहम्मद सिराज की तेज गेंदे हो या कगीसो रबाड़ा की धार अशोक शर्मा की कोशिशें हो या राशिद खान की फिरकी वाशिंगटन सुंदर की कसी हुई लाइन हो इन सबके सामने प्रभासी मरण और कूपर कनोली ने जैसे एक ही मंत्र अपना लिया था हमला और सिर्फ हमला गेंद जैसे ही बल्ले से टकराती हवा को चीरती हुई बाउंड्री पार कर जाती और स्टेडियम में बैठा हर दर्शक उस लम्हे को जी उठता प्रभा सिमरन सिंह ने जिस आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की वो काबिल तारीफ थी उनके हर शॉट में एक कहानी थी ।

हर चौका जैसे एक बयान था कि वह इस मैच को हाथ से जाने नहीं देंगे। दूसरी तरफ कूपर कनोली ने उनका बखूबी साथ निभाया युवा जोश, बेखौफ अंदाज और बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत ने उन्हें इस साझेदारी का बराबर का हीरो बना दिया। दोनों के बीच तालमेल इतना शानदार था कि रन बनाना आसान लगने लगा और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी बस गेंद को बाउंड्री के पार जाते हुए देखते रह गए।
पहली विकेट के जल्दी गिरने के बाद जो उम्मीद गुजरात टाइटंस को जगी थी, वह धीरे-धीरे धुंधली पड़ती चली गई। मैदान पर अब सिर्फ पंजाब किंग्स का दबदबा था और हर ओवर के साथ यह दबदबा और मजबूत होता जा रहा था। कप्तान शुभमन गिल की रणनीतियां भी बेअसर होती नजर आई। गेंदबाज बदलने के फैसले भी काम नहीं आए और फील्डिंग सेटअप भी इन दोनों बल्लेबाजों के सामने कमजोर पड़ गया। प्रभु सिमरन और कूपर कनोली ने ना सिर्फ लक्ष्य का पीछा किया बल्कि उसे बेहद आसानी से हासिल करते हुए यह साबित कर दिया कि जब इरादे मजबूत हो और आत्मविश्वास बुलंद तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
आखिरकार वो लम्हा आ ही गया जब जीत ने पंजाब किंग्स के कदम चूम लिए। स्टेडियम तालियों की गूंज से भर गया। खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगा रहे थे और हर चेहरे पर जीत की चमक साफ नजर आ रही थी। इस शानदार जीत के साथ पंजाब किंग्स ने IPL 2026 का अपना पहला मुकाबला अपने नाम किया और साथ ही हासिल किए वह कीमती दो अंक जो आगे की राह को और मजबूत बनाते हैं।