राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026: राशि बढ़कर हुई ₹1300, जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन।

“नमस्कार साथियों! क्या आपने कभी सोचा है कि सरकार का हमारी जीवन शैली में कितना बड़ा योगदान है? हम आए दिन मीडिया में सरकार के फैसलों की आलोचनाएँ तो सुन लेते हैं, लेकिन अक्सर उनके अच्छे कार्यों और जमीनी योजनाओं पर हमारा ध्यान नहीं जाता। मैंने अपने गाँव में देखा है कि कैसे कई बुजुर्ग केवल इसी पेंशन पर अपना पूरा गुजारा कर लेते हैं। वे इसी राशि से छोटी-मोटी यात्रा भी कर लेते हैं, अपनी बहन-बेटी के यहाँ भी जाते हैं, और उसी ₹1250 में से अपने लिए कुछ रुपये बचा भी लेते हैं। आज उन्हीं बुजुर्गों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! सरकार ने उनकी इसी मासिक पेंशन को अब ₹1250 से बढ़ाकर ₹1300 कर दिया है।”अब राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 के तहत मिलने वाली राशि को ₹1250 से बढ़ाकर ₹1300 कर दिया गया है। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि यह बढ़ा हुआ पैसा कब से मिलेगा और आप घर बैठे अपने मोबाइल से इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। यह टॉपिक राजस्थान की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के करेंट अफेयर्स के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

योजना के मुख्य बिंदु (एक नज़र में):

योजना का नामराजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026
पुरानी पेंशन राशि₹1250 प्रतिमाह
नई पेंशन राशि₹1300 प्रतिमाह (₹50 की वृद्धि)
लाभार्थियों की संख्यालगभग 91 लाख
कब से लागू1 जनवरी 2026 से
भुगतान शुरूफरवरी 2026 के महीने से

किन लोगों को मिलेगा इस बढ़ी हुई पेंशन का लाभ?

राजस्थान के वे बुजुर्ग डोकरे और डोकरिया, जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक की महिला और 58 वर्ष से अधिक के पुरुष हैं को इसका फायदा मिलेगा। राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 मुख्य रूप से 4 श्रेणियों में पेंशन दी जाती हैं जो कि निम्न हैं

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
  • लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना

पेंशन का पैसा (₹1300) खाते में आया या नहीं? अपने मोबाइल से ऐसे चेक करें:

मैने अक्सर देखा है कि गांव के बुजुर्गों को emitra के दूर होने के कारण काफी परेशानी होती हैं बड़े-बुजुर्ग ग्रामीण परिवेश में emitra का अभाव होने के कारण शहर दूर जाते हैं और ऐसे में उनको कही परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं इसलिए सरकार द्वारा यह बहुत अच्छी व्यवस्था की गई हैं कि हम घर पर ही अपनी पेंशन चेक कर सकते हैं पेंशन चेक करने की पूरी प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी

  • राजस्थान सरकार की वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • पेंशन स्टेटस पर जाएं: होमपेज पर आपको ‘Pension Status’ (पेंशन की स्थिति) देखने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  • डिटेल भरें: अब आपको बुजुर्ग का PPO नंबर, जन आधार नंबर या बैंक खाते का नंबर डालना होगा।

  • कैप्चा भरें और खोजें: स्क्रीन पर जो अंग्रेजी के अक्षर या नंबर (Captcha) दिख रहे हैं, उन्हें बॉक्स में भरें और ‘Search’ पर क्लिक कर दें।
  • स्टेटस देखें: बस! आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी कि ₹1300 किस तारीख को खाते में जमा हुए हैं।

Leave a Comment